ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभागार में मंगलवार को नीलाम पत्र वादों की समीक्षा क्रम में सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी को 1990 तक के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर अगले 10 से 15 दिनों में निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी नीलाम पत्र वादों को लगातार सुनवाई करते हुए यथाशीघ्र निष्पादन हेतु सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। विदित को पूरे जिले में कुल 57 पदाधिकारी को नीलाम पत्र वाद की सुनवाई की शक्ति प्रदत्त है जिनमें सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, वरीय उप समाहर्ताओ सहित अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हैं। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर अजय कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह , विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं नीलाम पत्र पदाधिकारी शामिल रहे।
Trending
- शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
- समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
- इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
- एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
- नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
- लोको पायलटों की सजगता और तत्परता से सुरक्षित होता है रेल परिचालन : डीआरएम
- आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन’ विषयक यह सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समारोहपूर्वक संपन्न
- स्थापित कलाकारों के संरक्षण में कलाकारों की नई पौध को सींचेगा आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र : जूही कुमारी