Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » अगले एक-दो दिनों में राहत के आसार नहीं, बनी रहेगी कोल्ड डे की स्थिति : डॉ सत्तार

    अगले एक-दो दिनों में राहत के आसार नहीं, बनी रहेगी कोल्ड डे की स्थिति : डॉ सत्तार

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar22/12/2025Updated:22/12/2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    अलाव के निकट सिमटे लोग।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    विभूति कुमार की रिपोर्ट।

    Oini 24 समस्तीपुर। लगातार 4थे दिन सोमवार को भी कमबख्त बादलों ने ऊष्मा और ऊर्जा के अक्षय स्रोत सूर्य को निकलने नहीं दिया, फ़लतः सूर्य की एक झलक पाने को लोग तरसते रहे। विदित हो कि जिले में पिछले चार दिनों से सूर्य के नहीं निकलने से ठंडी हवाएं सितम ढा रही हैं। जिस कारण सूर्य की किरणों के आंसू पाला बनकर जल की बूंदों के रूप टपक रहे है।

    रविवार को ठंडी हवाओं से जन्मी हाड़ कंपाती ठंड ने तो जनजीवन को पूरी तरह ठिठुरा दिया जिससे छुट्टी के बावजूद लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा।

    लोगबाग अधिकांश घरों में ही कंबलों में या अलाव के इर्द गिर्द दुबके रहे। जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा, दुकानदार ग्राहक की प्रतीक्षा करते रहे। यही नहीं सड़कों पर भी चहल–पहल अपेक्षाकृत कम ही दिखी। बाजार में और सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए, जो खरपतवार जलाकर अलाव के सहारे ठंड से राहत पाने की कोशिश में व्यस्त दिखे।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहने की संभावना है। हालांकि  मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह 7 बजे 91 प्रतिशत एवं दोपहर 2 बजे 74 प्रतिशत रहा। इस क्रम में करीब 5.7 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलती पछुआ हवा कनकनी को लगातार प्रोत्साहित करती रही।

    कड़ाके की ठंड के कारण खुले स्थानों पर रुकना मुश्किल हो गया है। सर्द हवाओं के चलते लोग शाम चार बजे के बाद ही घरों में दुबक रहे हैं, जिससे शहर, बाजार और चौक-चौराहे वीरान नजर आ रहे हैं। सुबह देर तक कंबल में, या गर्म कपड़ों में अलाव के निकट सिमटे रहने की मजबूरी लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है।

    इसी बीच लगातार बढ़ रही ठंड के कारण गर्म कपड़ो व बिजली उपकरणों की मांग और बिजली की खपत में अचानक उछाल आ गया है। सबसे बड़ी परेशानी महिलाओं को कपड़े सुखाने की है, खासकर छोटे बच्चे के कपड़े हीटर पर गर्म कर सुखाना मजबूरी बन गई है।

    डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में राहत के आसार नहीं हैं। औसतन 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने के कारण कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान ठंड के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। दो दिन बाद मामूली राहत मिल सकती है।

    घने कोहरे से जूझती सुबह।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Dr A Sattar Dr Rajendr Prasad Central Agricultural University Pusa
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?