
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क पूसा । स्वच्छता में स्वास्थ्य रूपी भगवान का वास होता है। इसलिए हम अपने आसपास के स्थल की साफ सफाई रख स्वस्थ स्वच्छ एवं समृद्ध राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। गुरूवार को डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति पीएस पाण्डेय ने उक्त बातें कही।
गंदगी को बीमारियों का जड़ बताते हुए उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें पहले स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ राष्ट्र के सिद्धांत को साकार करना होगा।
बताते चलें कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने कहा कि इसकेलिए हमें स्वच्छता पर काफी ध्यान देना होगा।
डाॅ पाण्डेय ने कहा कि साफ सफाई रखने से लोग कम बीमार पड़ते हैं। इससे दवा आदि के मद में हजारों रुपए की बचत होता है। हमें अपने बच्चों को भी स्वच्छता को लेकर जागरूक करना चाहिए।
इस दौरान निदेशक छात्र कल्याण डॉ रमण त्रिवेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्वच्छता का यह अभियान लगातार संचालित होता रहेगा। इसमें विश्वविद्यालय के अधीनस्थ महाविद्यालय भाग लेंगे और प्रतिदिन के कार्यों का विवरण भी उपलब्ध करायेंगे।
मौके पर निदेशक अनुसंधान डॉ एके सिंह, निदेशक शिक्षा डॉ उमाकांत बेहरा, डॉ राकेश मणि शर्मा, डॉ महेश कुमार, डॉ सीके झा, ई मनोज कुमार सहित छात्र छात्रा उपस्थित थे।