
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा द्वारा विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा समिट का आयोजन बाईपास रोड स्थित एक पाठशाला में किया गया।
भारत सरकार द्वारा नशा मुक्ति सप्ताह मनाने के निर्णय के आलोक में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा छात्र-छात्राओं को नशे के बारे में जागरूक किया गया एवं नशा मुक्ति तथा स्वदेशी के उपयोग हेतु संकल्प करवाया गया।
इस अवसर पर बीके तरुण ने कहा कि किसी भी प्रकार के नशे का सेवन हमारी विवेक शक्ति को क्षीण करता है, हमारी एकाग्रता व स्मरण शक्ति पर भी बुरा प्रभाव डालता है।
स्वयं को संग दोष से बचाकर दृढ़ इच्छाशक्ति को अपना कर हम नशे से सदैव दूर रह सकते हैं। इस दौरान बीके सविता बहन ने बहुत कम समय में मेडिटेशन का अभ्यास कराकर सभी को अंतर्जगत की यात्रा करायी और गहन शांति का अनुभव कराया।