पुसा में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

ओईनी न्यूज नेटवर्क
विभूति कुमार।
पूसा/समस्तीपुर। 76 वे गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर पूसा प्रखंड के धर्मागतपुर बथुआ निवासी सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा समस्तीपुर की शिक्षिका अमृता कुमारी के द्वारा जरूरतमंद और वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया ताकि वे ठंड के मौसम में अपने आपको ठंड से बचा सकें। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान अमृता कुमारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है और समाज के लोगों को अपनी क्षमता के अनुसार लोगों को मदद करने के लिए प्रेरित करना हैl जरूरतमंद लोगों की मदद से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य का कार्य नहीं हैl जिन लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया उनलोगो की भावना को व्यक्त नहीं किया जा सकता सबके चेहरे पर खुशी झलक रही थी l मौके पर अनिल कुमार झा, अभय कुमार, जयकृष्ण कुमार, श्वेता कुमारी, कर्पूरी कुमार, मो रजी, कुंदन कुमार, संजय कुमार आदि कई लोग मौजूद थे।