
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। 30 और 1 मई को तेज हवा के साथ करीब 6 मि०मी० बारिश होने की संभावना है। शेष अवधि में मौसम साफ रहेगा।
मौसम पूर्वानुमान जारी :
जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी आगामी 3 मई तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,
गरज–चमक और आंधी के साथ बारिश :
“उत्तर बिहार के जिलों में 29 अप्रैल 2026 को मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान लगभग 36°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है।” 30 अप्रैल एवं 1 मई 2026 को हल्की वर्षा (लगभग 6 मिमी) के साथ मेघाच्छादित मौसम रहने तथा गरज-चमक एवं तेज हवा (लगभग 40 किमी/घंटा) के साथ आंधी आने की संभावना है।
तापमान :
इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 2 एवं 3 मई 2026 को मौसम पुनः सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 6 से 24 कि०मी० प्रति घंटा के बीच रह सकती है।
सलाह :
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गरज-चमक एवं तेज हवा की संभावना को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक सह जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. अब्दुल सत्तार ने फसल एवं पशुधन की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।