समस्तीपुर कार्यालय। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की दिघरा शाखा से केसीसी ऋण लेकर उसे समय से नहीं चुकाने वाले लोगों के लिए एक बुरी खबर है। बैंक ने ऐसे सभी कर्ज धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। बैंक ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ भी कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सर्टिफिकेट केस अधिकारी मनजीत कुमार ने बताया कि ऐसे केसीसी ऋण धारक जिनका खाता एनपीए हो गया है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी, कुर्की सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। सर्टिफिकेट किसी पदाधिकारी ने बताया कि…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क पूसा । डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मृत्युंजय कुमार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा कोयंबत्तूर में आयोजित 68 वें वार्षिक मक्का कार्यशाला में मक्का से जुड़े शोध में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कुलसचिव की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय केलिए गर्व का विषय है। उन्होंने मक्का की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिससे न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे कृषि जगत को लाभ मिलेगा। इस उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने डॉ. मृत्युंजय कुमार को बधाई देते हुए कहा कि आपकी मेहनत, प्रतिबद्धता,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क पूसा । डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 81 सहायक प्रोफेसरों, 9 एसोसिएट प्रोफेसरों और 2 प्रोफेसरों की नियुक्ति की गयी है। इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 50 से अधिक उम्मीदवारों ने योगदान दे दिया है और आने वाले कुछ दिनों में बाकी लोगों के भी योगदान करने की संभावना है। बताते चलें कि सहायक प्राध्यापक के चयन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी दिल्ली के द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका भारांक 100 था, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का विश्वविद्यालय के तथा बाह्य विशेषज्ञों द्वारा साक्षात्कार लिया गया जिसका भारांक 25…
समस्तीपुर। शहर के खरीदाबाद मगरदही में राजद नेता व पूर्व मुखिया अमर शहीद अखिलेश राय तथा पूर्व मुखिया रामउदेश राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अमर शहीद अखिलेश राय के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने किया। अपने संबोधन के क्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अखिलेश राय शोषितो पीड़ितो व गरीब – गुरबों के बुलंद आवाज के प्रतीक थे। वे समाजिक न्याय तथा परस्पर सदभाव के मजबूत स्तम्भ थे। एक लोकप्रिय मुखिया, चर्चित राजद नेता तथा गरीबो के मसीहा के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । लक्ष्य इंटरनेशन स्कूल, समस्तीपुर में 13 अप्रैल (रविवार) को प्रथम स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के मशहूर वरीय अधिवक्ता डॉ० गिरीश कुमार ठाकुर एवं ट्रस्टी सीता देवी ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात् छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जिनमें नृत्य, नाटक, गायन इत्यादि शामिल थे। इस दौरान उपस्थित गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों आदि ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए। तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आशीष राज, विराज सिंह, स्वराज चंद्रा,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । मूंग बिहार में उगाई जाने वाली ग्रीष्मकालीन दलहनी फसलों में महत्वपूर्ण फसल है। इसमें 23 से 24 प्रतिशत प्रोटीन के साथ-साथ विभिन्न मिनरल्स एवं विटामिन्स पाए जाते हैं। शनिवार को डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली के अध्यक्ष सह वरीय वैज्ञानिक डाॅ रविन्द्र कुमार तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर मूंग की बुवाई तकनीक की जानकारी साझा की। इस क्रम में उन्हेांने कहा कि आम तौर पर मूंग की बुवाई केलिए 15 मार्च से 15 अप्रैल तक अनुकूल समय होता है। इससे देरी से बुवाई करने पर गर्म हवा तथा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा स्थापित होर्डिंग पर व्यक्तिगत, या अपने संस्थान या दल का प्रचार प्रसार करने हेतु बैनर लगाने वाले व्यक्ति, दल या संस्थान 15 दिनों के अंदर अपना बैनर हटा लें। अन्यथा लोक सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। शनिवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने उक्त आशय का निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिला जन-सम्पर्क कार्यालय, समस्तीपुर द्वारा बिहार सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार हेतु समस्तीपुर जिलान्तर्गत 20’X10′ एवं 12’X8′ साईज का होर्डिंग लगाया गया है। किन्तु देखा जा रहा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। संतोष कुमार हसनपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर बाजार स्थित विधानसभा स्तरीय मुख्यालय में शुक्रवार को महान विचारक, समाज सुधारक, दार्शनिक और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह पूर्वक मनायी गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रालोमो के युवा जिलाध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा ने समारोह का नेतृत्व करते हुए कि सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध समाज के सभी वर्गों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालों में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। पिछले दिनों उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई है तथा आगे भी वर्षा या बुंदा-बुंदी होने की सम्भावना है। इसे देखते हुए डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र ने किसानी सलाह जारी किये हैं। जिसके अनुसार किसान भाईयों को गेहुँ एवं अरहर की तैयार फसलों की कटनी व दौनी में बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। खड़ी फसलों में कीटनाशकों का छिड़काव मौसम साफ रहने पर करें। गरमा मूंग तथा उरद की बुआई वर्षा न होने की स्थिति में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। आम का फल मक्खी आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने वाला कीट है, इससे किसानों को सावधान रहना चाहिए। फल मक्खी (फ्रूट फ्लाई) जिसे डासी मक्खी भी कहते है, ये फलों को नष्ट करने वाले आम के सबसे घातक कीटों में से एक है। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ आरके तिवारी ने किसानों को मौजूदा परिवेश में आम के फसल की देखभाल हेतु सावधानी से जुडी जानकारी साझा करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इसके कारण उत्पादन में लगभग 25-30 प्रतिशत…