
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर । केन्द्र सराकार की हालिया मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश थम नहीं रहा है।इसी कड़ी में मंगलवार को मालगोदाम चैक स्थित भाकपा (माले) जिला कार्यालय में काॅ. उपेन्द्र राय की अध्यक्षता एवं खेग्रामस राज्य सचिव काॅ. शत्रुघ्न साहनी के पर्यवेक्षण में खेग्रामस जिला कमिटी, के पदाधिकारीयों की बैठक सम्पन्न हुई।
श्रद्धांजलि के साथ बैठक की शुरु :
इस अवसर पर सबसे पहले काॅ मनोज चैधरी, रामरतन साह, राजाराम राम, एवं अर्जुन दास की मां एवं राजेन्द्र जी के पत्नी के आकस्मिक निधन पर एक मिनट का मौन श्रद्धांजलि के साथ बैठक शुरु हुआ। बैठक में राज्य कमिटी के सर्कुलर का पाठ किया गया।
किसने क्या कहा :
बैठक में खेग्रामस राज्य सचिव काॅ. शत्रुघ्न साहनी ने कहा कि, “मनरेगा से गांधीजी का नाम हटाकर वी.बी. जी राम जी कर दिया गया है। इस प्रकार केन्द्र सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजना का भी सम्प्रदायिकरण किया जा है। साथ ही इस नई योजना में बिहार सरकार की हिस्सेदारी बढा कर केन्द्र सरकार ने मजदूरों के काम के अधिकार एवं बेरोजगारी भत्ता आदि पर हमला किया है।
साथ ही चार श्रम कानून लाकर मजदूरों को काॅर्पोरेटो का बंधुआ मजदूर बना दिया गया है। सरकार के इन दो मजदूर विरोधी नीतियों के खिलााफ 5-6 जनवरी 2026 को देश व्यापी कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना/प्रदर्शन किया जायेगा।”
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माले जिला सचिव काॅ. प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि, “किसान-मजदूर के हितों की रक्षा केलिए खेग्रामस की सांगठनिक मजबूती आवश्यक है। इसके लिए खेग्रामस का ग्राम स्तर पर बैठक कर नये लोगों को जोड़ना होगा।”
कन्वेंसन का निर्णय :
इसी क्रम में सर्वसम्मति से 17 जनवरी 2026 को खेग्रामस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन करने का निर्णय लिया गया। खेग्रामस जिला संयोजक काॅ. जीवछ पासवान ने कहा कि, “कन्वेंशन को सफल बनाने के लिए 8 जनवरी को जिला संयोजन समिति की विस्तारित बैठक की जायेगी।” बैठक उक्त साथियों के अलावा काॅ. उपेन्द्र राय, काॅ. शुशील कुमार अधिवक्ता, काॅ. उमेश कुमार, काॅ. सोने लाल पासवान आदि ने अपना बिचार रखा।