
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । आज से सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर समस्तीपुर रेलखण्ड स्थित कर्पूरीग्राम, खुदीरामबोस पूसा, दुबहा, ढोली, सीहो, सिलौत, नारायणपुर सहित से मुजफ्फरपुर तक के सभी स्टेशन से समस्तीपुर मंडल में शामिल हो जायेंगे।
मंडल हस्तानांतरण के पुर्व रविवार को सीनियर डीसीएम स्मृति अनन्या ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ मुजफ्फरपुर स्टेशन का जायजा लिया। जहां सबसे पहले उनका शाॅल, पुष्पगुच्छ आदि से स्वागत किया गया। निरीक्षण के उन्हेांने दौरान कई जरूरी निर्देश दिए।
वहीं इस खबर से खुदीरामबोस पूसा के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस हस्तानांतरण पर समाजसेवी डाॅ नीरजमिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा आदि ने संवाददाता को बताया कि अब ट्रेनों के ठहराव, परिचालन, सहित मंडल रेल प्रबंधक स्तर की समस्यायों के निराकरण में सुविधा होगी।
अब तक एक आवेदन देने या डीआरएम से मिलने की कोशिश करने में पूरा दिन निकल जाता था। जिस कारण डीआरएम से मिलने की योजना बनाने में ही लम्बा समय गुजर जाता था। किन्तु अब अन्य कामों के साथ आवश्यकता पडने पर डीआरएम सहित अन्य रेल के सक्षम पदाधिकारियों से मिलना आसान हो जायेगा।