
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आगामी 27 दिसंबर तक 8वीं कक्षा तक सभी शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेंगे।
जिले में लगातार बढ़ रही अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए उक्त आदेश जारी किया है।
डीएम द्वारा जारी आदेश में विद्यालय प्रबंधन को उक्त आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा 1 से 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।
हालांकि, इस अवधि में बोर्ड/प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी।