
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। हवा में तैर रही सरायरंजन में फेंके गये वीवी पैट पर्चियों के मिलने, सीसी कैमरे आधे घंटे बंद रहने और स्ट्रांग रूम के निकट संदिग्ध अवस्था में लोगों की चहलकदमी की खबरों एवं वोट मे हेराफेरी की आशंकाओं चिन्ताओं के बीच रविवार को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार अशोक प्रियदर्शी समस्तीपुर पधारे और मामले की जानकारी ली।
तदुपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार के साथ समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित स्ट्रांग रूम का भ्रमण किया और त्रिस्तरीय सुरक्षा का जायजा लिया गया।
इस दौरान उन्हेांने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से फीडबैक लिया। इसी क्रम में उनसे विचार विमर्श किया तथा उनके सुझाव आमंत्रित किए। जिसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्टि जाहिर की एवं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना बहुमूल्य सुझाव दिया।