86.34 प्रतिशत शिक्षक तथा 54.41 प्रतिशत स्नातक मतदाताओं ने किया मतदान

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2026 के तहत 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले में मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के दौरान कहीं से किसी प्रकार के अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
स्नातक में मधुबनी / शिक्षक में बेगूसराय टॉप :
इस दौरान कुल 86.34 प्रतिशत शिक्षक मतदाताओं ने तथा 54.41 प्रतिशत स्नातक मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें से मधुबनी में सर्वाधिक स्नातक मतदाताओं ने तथा बेगूसराय में रिकॉर्ड शिक्षक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान आंकड़ों की नजर में :
शिक्षक निर्वाचन में दरभंगा जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 52.48 प्रतिशत, मधुबनी में 57.57, समस्तीपुर में 53.27 प्रतिशत तथा बेगूसराय में 54.35 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा में 82. 61 प्रतिशत मधुबनी में 88.30 प्रतिशत समस्तीपुर में 84 प्रतिशत एवं बेगूसराय में 90 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों की सुविधा का रखा गया विशेष ध्यान :
मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं। मतदान के दौरान प्रशासन की ओर से प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदु पर सतत निगरानी निगरानी रखी गई। गई। इस दौरान मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया था, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
सतत भ्रमणशील रहे पदाधिकारी :
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक पदाधिकारी सतत भ्रमणशील रहे और लगातार जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया की स्थिति, केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं तथा विधि-व्यवस्था संधारण का जायजा लिया गया।
मतगणना 27 से :
मतदान के दौरान जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से विभिन्न मतदान केंद्रों की लगातार नजर रखी गई। जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया से संबंधित सूचनाओं का अनुश्रवण किया जाता रहा, ताकि किसी भी भी परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सभी जिलों से मतपेटियां लहेरियासराय के नेहरू स्टेडियम स्थित खेल घर के वज्र गृह में सुरक्षित रखा गया है। जहां 27 अक्टूबर से मतों की गिनती शुरू होगी।