
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 पूसा। काॅमरेड चारू मजूमदार ने वर्ष 1969 में भाकपा-माले जैसी क्रांतिकारी वामपंथी पार्टी का निर्माण किया था। उनके प्रयासों का परिणाम ही है कि, अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए संघर्ष आज प्रमुख मुद्दा बना है।
सच्ची श्रद्धांजलि :
भाकपा-माले के संस्थापक महासचिव कॉ. चारु मजूमदार के 54वें शहादत दिवस पर आयोजित संकल्प सभा के दौरान पूसा प्रखण्ड सचिव कॉ. अमित कुमार ने उक्त बातें अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि काॅमरेड चारू मजूमदार के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
हरिजन टोला में मना संकल्प दिवस :
बताते चलें कि, भाकपा-माले के संस्थापक महासचिव, नक्सलबाड़ी किसान आंदोलन के प्रणेता व गरीब-किसान मजदूरों के नेता काॅमरेड चारू मजूमदार के शहादत दिवस को प्रखंड के गंगापुर पंचायत के हरिजन टोला में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
मौन श्रद्धांजलि :
इस अवसर पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार की अध्यक्षता में संकल्प सभा आयोजित की गई। जिसमें माले कार्यकर्ताओं ने पार्टी को आगे बढ़ाते हुए मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान झंडोत्तोलन के पश्चात चारू मजूमदार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि दी।
उपस्थिति :
मौके पर माले प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, जितेंद्र राय, समेत अजय राम, राजू पासवान, रीता देवी, संजू देवी, महावीर राम, उमेश राम, ममता देवी,चंद्रकला देवी,रतन देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, संगीता देवी, मुन्नी देवी, रीता कुमारी, निर्मला देवी, कलरी देवी, कौशल्या देवी, निलम देवी, तारा देवी,आशा देवी आदि मौजूद थे।