
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जिले के मोहनपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान होली मिशन हाई स्कूल के सभागार में 32 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
उद्घाटन :
इस क्रम में कार्यशाला के पहले दिन बुधवार को समस्तीपुर तथा पटोरी अनुमंडल के सैकड़ों विज्ञान शिक्षक एवं शिक्षिकाऍं शामिल हुए। निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार विषयक इस दो दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेमशंकर झा, रिसोर्स पर्सन प्रो० (डॉ.) भोला चौरसिया, पूर्व प्रधानाचार्य आर० एन० ए० आर० कॉलेज, प्रो० (डॉ.) सुरेन्द्र प्रसाद, पूर्व प्रधानाचार्य आरएनएआर कॉलेज, जिला समन्वयक डॉ. रविन्द्र कुमार, जिला शैक्षिक समन्वयक डॉ० संजय प्रसाद, डॉ० विकास कुमार गुप्ता, विज्ञान शिक्षक अशोक कुमार, होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीटयुशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के भावी प्रत्याशी डॉ० धर्मांश रंजन (अंकुर), प्राचार्य अमृत रंजन, पूर्व प्रचार्य डॉ० एस० के० अहमद, गंगाधर झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया।
इस कार्यशाला में पॉंच उपविषय यथा,
अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आर० एस० कम करें,
उर्जा के लिए 4 : अन्वेषण, पुनर्उपयोग, पुनर्प्राप्ति, पुनरंचना और पनर्चक्रण, का प्रयोग, संवर्धन और विकास,
जल – वर्षा जल संचयन, जल संसाधनों का उपयोग : पुनर्चक्रण और संरक्षण, भोजन, कृषि और स्वास्थ्य, एवं
निरंतरता के लिए भारतीय ज्ञान प्रणालियों का अनुप्रयोग था।
उम्दा परियोजनाओं पर करें कार्य :
इस दौरान डीपीओ श्री झा ने कहा कि, विद्यालय में जाने के बाद सभी शिक्षक बच्चों से उम्दा किस्म के परियोजनाओं का कार्य करवाऍं। ताकि उनके परियोजना को राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर चयनित होने का सुअवसर प्राप्त हो।
प्रोपर डॉक्यूमेंटेशन पर जोर :
वहीं दूसरे व अंतिम दिन गुरुवार को दलसिंहसराय एवं रोसड़ा अनुमंडल के सैकड़ों विज्ञान शिक्षक/शिक्षिकाऍं प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि, वे स्वयं भी बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम के द्वारा राष्ट्र स्तर तक पहुँचाने का सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि, परियोजना कार्य के साथ-साथ प्रोपर डॉक्यूमेंटेशन पर भी काफी जोर दिया जाना आवश्यक है।
रिसोर्स पर्सन ने दी विस्तृत जानकारी :
प्रशिक्षण के दोनों दिनों में रिसोर्स पर्सन डॉ० भोला चौरसिया, डॉ० सुरेन्द्र प्रसाद, एवं डॉ० संगीता कुमारी ने परियोजना निर्माण की तकनीकी बारिकियों के बारे में वृस्तृत जानकारी दी। वहीं विज्ञान शिक्षक डॉ० विकास कुमार गुप्ता, अशोक कुमार ने भी छोटी-छोटी स्थानीय परियोजनाओं के निर्माण के बारे में विस्तार से बताया।
संचालन और धन्यवाद ज्ञापन :
जिला समन्वयक डॉ० रवीन्द्र कुमार ने प्रोजेक्ट फाइल निर्माण प्रश्नावली पुस्तिका, लॉग-बुक, छोटा-मॉडल तथा पोस्टर निर्माण एवं मूल्यांकन में अंकों के वितरण तथा उनके महत्व के बारे में बताया। जिला शैक्षिक समन्वयक डॉ० संजय प्रसाद ने मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।