
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। यहां योगदान करने के पहले दिन से आज तक मिला आपका स्नेह और अतुलनीय सहयोग भावुक कर देने वाला है। यही वह चीज है जो मुझे आपसे दूर नहीं होने देगी। आप मेरे दिल में रहेंगे।
भौतिक दूरियां कभी आत्मीयता पर हावी नहीं होती :
अपने विदाई समारोह के दौरान उद्गार व्यक्त करते हुए निवर्तमान एसडीओ दिलीप कुमार ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, स्थानांतरण तो प्रशासनिक सेवा का हिस्सा है। मगर यह भी सच है कि भौतिक दूरियां कभी आत्मीयता पर हावी नहीं होती।
विदाई सह अभिनंदन समारोह :
बताते चलें कि, सामाजिक संगठनो के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल परिसर में निवर्तमान एसडीओ दिलीप कुमार के सम्मान में विदाई सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
स्वभाव और व्यवहार से अर्जित किया विश्वास :
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि, आपने अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष प्रशासन, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं विकासोन्मुख कार्यशैली के साथ साथ अपने स्वभाव और व्यवहार से जनता का विश्वास अर्जित किया। उनके दिलों में जगह बना लिया है।
हर खास मौके पर आएगी आपकी याद :
हमेशा आपकी सहज उपलब्धता, और मार्गदर्शन के लिए तत्परता ने कभी महसूस नहीं होने दिया कि, आप प्रशासनिक अधिकारी हैं। आपका स्थानांतरण सुनिश्चित है। किंतु आपका स्वभाव, व्यवहार और आपकी कार्यशैली हमें हर खास मौके पर आपकी याद दिलाती रहेगी।
कार्यकाल को किया याद :
स्कूल का निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, शिक्षक, अधिवक्ता, एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। जिसमें लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि, उनके नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने सहित अनेक जनहितकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।
अभिनंदन व निरंतर सफलता की कामना :
इस क्रम में सर्वप्रथम उनका मैथिल परंपरानुसार पुष्पगुच्छ, पाग, शॉल, स्मृति-चिह्न आदि से अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, अक्षय स्वास्थ्य एवं नित नवीन दायित्व में निरंतर सफलता की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह का संचालन संजय कुमार ने किया।
आयोजन की सफलता के सहकार :
कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा सेवा संस्थान समस्तीपुर के सचिव अमित कुमार वर्मा, सिविल सोसाइटी समस्तीपुर के सचिव केशव किशोर प्रसाद, एक नई पहचान के सचिव आलोक कुमार सिंह, ईडन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन बृजकिशोर कुमार, सेल्को सोलर लाइट प्रा. लि. के शाखा प्रबंधक यशवंत कुमार राय, माउंट लिटरा के निदेशक अमित सिंह, डॉ. अमरेंद्र कुमार, विपिन कुमार मिश्र, आनंद कुमार, संजीव कुमार सिन्हा, मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक राज कुमार राय, राज कौशल प्रसाद, विजय मिश्रा, प्रो. जितेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, राज कौशल, धर्मेंद्र राय, सूरज कुमार, राजीव सिंह, पप्पु सिंह, संजीव सिन्हा आदि ने मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।