Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
  • दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?
  • पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत
  • खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त : पटना में 5 बेकरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग न की कार्रवाई, एक्सपायरी सामग्री नष्ट
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » जानकी एक्सप्रेस में जुड़ेगा 3एसी कोच, डीआरएम ने दिया आश्वासन

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ेगा 3एसी कोच, डीआरएम ने दिया आश्वासन

मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न, यात्री सुविधाओं को लेकर जहांगीर आलम ने दिए कई अहम सुझाव
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar18/07/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
स्वागत करते पदाधिकारी।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। मंडल मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बढ़ती गर्मी से यात्रियों की राहत दिलाने, स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ और ट्रेन परिचालन में हो रही देरी को लेकर गंभीर मंथन हुआ।

प्रयोग के तौर पर जानकी एक्सप्रेस में जुड़ेगा 3एसी कोच :

इस क्रम में परामर्शदात्री समिति के सदस्य जहांगीर आलम ने यात्रियों की ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस क्रम में श्री आलम ने कहा कि, “गाड़ी संख्या 15283/84 जानकी एक्सप्रेस में 3एसी टियर कोच को जोड़ा जाना चाहिए, ताकि भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत मिल सके और वे एसी यात्रा का लाभ उठा सकें।”

इस प्रस्ताव पर मंडल प्रशासन ने सहमति जताते हुए कहा कि, “एक सप्ताह में प्रयोग के तौर पर जानकी एक्सप्रेस में 3एसी कोच जोड़ दिया जाएगा। बाद में इसे एलएचबी कोच से बदल दिया जाएगा।”

एक ही ट्रेन नंबर से संचालित हो मेमू :

इसके साथ ही श्री आलम ने समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर जाने वाली 63269 मेमू ट्रेन, जो आगे पांच मिनट बाद 63267 बनकर पाटलिपुत्र के लिए रवाना होती है, उसे एक ही ट्रेन नंबर से संचालित करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इससे भ्रम की स्थिति समाप्त होगी और यात्रा अधिक सुगम बनेगी।

नई दिल्ली के लिए वाया हाजीपुर-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट ट्रेन :

एक महत्वपूर्ण सुझाव कर्पूरी ग्राम स्टेशन से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर नई दिल्ली के लिए वाया हाजीपुर-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का भी दिया। इस संदर्भ में कहा कि इससे क्षेत्र को राजधानी से सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।

समस्तीपुर–दरभंगा के बीच पैसेंजर ट्रेन :

समस्तीपुर से दरभंगा के बीच शाम करीब 4 बजे एक पैसेंजर ट्रेन शुरू करने की मांग की है। वर्तमान में दोपहर 2 बजे के बाद सीधे शाम 6 बजे ट्रेन उपलब्ध होने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।

मुजफ्फरपुर से कोलकाता के लिए सुबह में एक नई ट्रेन :

वहीं, मुजफ्फरपुर से कोलकाता के लिए सुबह में एक नई ट्रेन शुरू करने की मांग भी उठाई है। पहले चलने वाली सीतामढ़ी–सियालदह ट्रेन के बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

प्रीमियम किराया दे कर भी समय से गंतव्य तक पहुंचने की गारंटी नहीं :

समस्तीपुर स्टेशन पर इंजन बदलने और ट्रेन खोलने में लगने वाले अधिक समय पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि, इस प्रक्रिया में देरी के कारण दरभंगा रूट की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है। इसके अलावा 02569/70 क्लोन एक्सप्रेस के लगातार विलंब से चलने पर भी चिंता जताई गई है। जिसमें कहा गया कि प्रीमियम किराया देने के बावजूद समय पर गंतव्य तक पहुंचने की गारंटी नहीं है। जिस पर रेलवे प्रशासन को तत्काल ध्यान देना चाहिए।

अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण :

इसके अलावा समस्तीपुर स्टेशन के पश्चिम दिशा में प्लेटफॉर्म संख्या 1 के पास खाली पड़ी जमीन पर नए प्लेटफॉर्म के निर्माण का सुझाव देते हुए श्री आलम ने कहा कि इससे दरभंगा रूट की ट्रेनों का संचालन सुचारू होगा और भीड़ भाड़ में कमी आएगी।

डीआरएम ने दिया आश्वासन :

इन तमाम सुझावों के आलोक में मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने तमाम सुझावों से सहमति जताते हुए यथा संभव शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

DRM Samastipur East Central Railway Samastipur Devision Jahangir Alam
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

सुरक्षित शनिवार से सुरक्षित विद्यालयों की ओर : मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

24/10/2026

स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी

08/10/2026

जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सेवा संकल्प अभियान की सार्थकता : डॉ. राजभूषण चौधरी

08/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?