
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। आखिरकार महापौर अनिता राम का प्रयास रंग लाया और शहर के कर्पूरी सभागार के सौंदर्यीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया। जिसमें दो करोड़ सैंतालीस लाख की लागत से सभागार का कायाकल्प होना है।
शिलान्यास और शिलापट्ट का अनावरण :
शुक्रवार को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और मेयर अनिता राम ने नगर निगम स्थित ऐतिहासिक कर्पूरी सभागार के जीर्णोद्धार, सौन्दर्याकरण, फॉल सीलिंग और सेन्ट्रल ए.सी. लगाने के कार्य का संयुक्त रूप से विधिवत शिलान्यास और शिलापट्ट का अनावरण किया।
महापौर का रहा अथक प्रयास :
बताते चलें कि, इस महत्वपूर्ण परियोजना की नींव काफी पहले दिनांक-16.10.2024 को ही महापौर श्रीमति राम के द्वारा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के कार्यान्वयन के क्रम में इस योजना का प्रस्ताव दिया गया था। तत्पश्चात महापौर के लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज इस योजना का शिलान्यास धरातल पर सम्भव हो सका है।
सर्व सुविधा सम्पन्न जगह :
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि, समस्तीपुर का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। कर्पूरी सभागार के आधुनिक हो जाने से शहर वासियों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सरकारी आयोजनों के लिए एक बेहतरीन और सर्व सुविधा सम्पन्न जगह मिल सकेगी।
2024 में शूरू की गई कोशिश रंग लायी :
वहीं महापौर श्रीमती राम ने नगर निगम कि प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। और वर्ष 2024 में शूरू की गई हमारी यह कोशिश आज धरातल पर उतर रही है।
उपस्थिति –
इस शिलान्यास समारोह के अवसर पर शहर के कई वरिष्ठ जन प्रतिनिधि, राजनीतिक चेहरे और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। जिनमें से मुख्य रूप से एम.एल.सी. डॉ. तरूण कुमार चौधरी, नगर निगम के उपनगर आयुक्त विभूति कुमार, बुडको के प्रबंध निदेशक, बुडको के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, मनोज गुप्ता, उपमहापौर रामबालक पासवान, वार्ड पार्षद रामबदन राय वार्ड सं०-17, शम्भू कुमार राय वार्ड सं०-19, इनके साथ ही कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।