Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    • नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » तीन माह में वेतन-पेंशन भुगतान प्रक्रिया करें पूरी : हाईकोर्ट

    तीन माह में वेतन-पेंशन भुगतान प्रक्रिया करें पूरी : हाईकोर्ट

    शिक्षा कर्मियों में हर्ष, फैक्टनेब ने किया स्वागत
    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar17/07/2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    उच्च न्यायालय भवन।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 पटना। बिहार के अनुदानित संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। पटना उच्च न्यायालय के एक महत्वपूर्ण आदेश के बाद शिक्षाकर्मियों में खुशी और उम्मीद की लहर दौड़ गई है।

    मुख्य सचिव को दिया आदेश :

    संबद्ध डिग्री महाविद्यालय सेवा संघ की ओर से दायर सीडब्ल्यूजेसी 6943/2026 की सुनवाई 14 जुलाई को न्यायमूर्ति हरीश कुमार की एकल पीठ में पूरी हुई। सुनवाई के बाद न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कॉलेज सेवा आयोग अथवा चयन समिति से अनुमोदित शिक्षकों एवं संबंधित शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन और पेंशन भुगतान की प्रक्रिया तीन माह के भीतर पूरी की जाए। इसके लिए राज्य के मुख्य सचिव को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

    फैक्टनेब ने फैसले का किया स्वागत :

    बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) ने न्यायालय के इस फैसले पर संतोष जताया है। महासंघ के अध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा, महासचिव प्रो. राजीव रंजन, मीडिया प्रभारी प्रो. अरुण गौतम, राज्य सचिव डॉ. रविन्द्र कुमार एवं प्रो. श्रवण कुमार समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यह निर्णय वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में बड़ा कदम है।

    अब न्याय मिलने की आशा प्रबल :

    नेताओं ने बताया कि करीब चार दशकों से वेतन एवं पेंशन को लेकर भटक रहे शिक्षकों और कर्मचारियों में इस आदेश से नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों से गुजर रहे हजारों परिवारों को अब न्याय मिलने की आशा प्रबल हुई है।

    ससमय आदेश के पालन की मांग :

    फैक्टनेब ने राज्य सरकार से अपील की है कि फरवरी 2026 में दायर याचिका पर आए इस न्यायिक आदेश का निर्धारित तीन माह की समय-सीमा के भीतर कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को शीघ्र राहत मिल सके। माननीय उच्च न्यायालय के इस फैसले को शिक्षा जगत के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। जिससे लंबे समय से लंबित वेतन-पेंशन विवाद के समाधान की राह खुलती दिख रही है।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Bihar State Affiliated Degree College Teachers and Non-Teaching Employees Federation Dr. Shambhu Nath Singh FACTNEB
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    निर्धारित समय-सीमा के भीतर करें सभी तैयारियां पूर्ण : कुलपति

    24/06/2026

    10 इंच जमीन के लिए बह रहा खून : प्रशासन की नाकामी या सिस्टम की मौत?

    17/04/2026

    एसडीओ ने किया नौ दिवसीय सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

    08/04/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?