
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “नगर निगम क्षेत्र के विकास और शहर को जाम से निजात दिलाने केलिए हम प्रतिबद्धता पूर्वक संकल्पित है। इस क्रम में हर तरफ रोड और नाला का निर्माण कराया जा रहा है। विद्यालयों में लाईब्रेरी की व्यवस्था की गई है। पहली बार सभी विभागाध्यक्षों के साथ लगातार बैठक बुलाकर सड़कें आदि निर्माण कार्यों की समीक्षा की जा रही है। जिस कारण नगर निगम क्षेत्र में सभी कार्यों में तेजी आई है।“
आम आदमी के हर कठिनाई पर नजर :
मंगलवार को रेलवे स्टेशन के निकट स्थित गाँधी मूर्ति आश्रम में नगर निगम समस्तीपुर के द्वारा आयोजित समारोह में महापौर अनिता राम ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि, “आम आदमी के हर कठिनाई पर नजर रख कर नगर निगम प्रशासन कार्य कर रही है।”
स्टेशन चौक पर फोकस :
श्रीमति राम ने बताया कि, “शहर में जाम पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान 01 जुलाई 2026 से प्रारम्भ होने जा रहा है। अभियान की शुरुआत में मुख्य रूप से स्टेशन चौक पर फोकस किया जायेगा।”
ट्रैफिक वालेंटियर रवाना :
इस क्रम में उन्होंने कहा कि, “नगर पालिका के इतिहास में पहली बार रात्रि सफाई सेवा शहर में लागू किया गया जो सफल रहा है। अब इस अभियान के तहत नगर निगम पूर्ण पोशाक में ट्रैफिक वालेंटियर सड़क पर उतारने जा रहा है।”
इस अवसर पर महापौर श्रीमती राम ने ट्रैफिक वालेंटियर को हरी झंडी दिखाकर शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए रवाना किया।
उपस्थिति :
इस अवसर पर नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, साक्षी प्रसाद, पार्षद धीरज कुमार शर्मा, गौतम कुमार पार्षद, रवि शंकर प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, रण्जीत कुमार दास, मनोज कुमार जयसवाल पूर्व पार्षद, अमित गुंजन, पूर्व पार्षद प्रदीप साह, राहुल कुमार पूर्व पार्षद, शिव शम्भू कुमार, पूर्व पार्षद शैलेश कुमार, नन्हे, मो० सैयूम, शशि कान्त मिश्रा, विश्वनाथ महतो, अजय कुमार पोद्दार, मृत्युंजय कुमार, कमलेश कुमार कमल, रंजीत कुमार साह, विकास कुमार, राकेश कुमार रंजन, धर्मा देवी, राजेश कुमार राज, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।