समस्तीपुर मंडल द्वारा मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, पूर्णिया कोर्ट एवं सुपौल से होगा पाटलिपुत्र के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों की सुविधा तथा उनकी सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल द्वारा 28 जून 2026 (रविवार) को विभिन्न स्टेशनों से पाटलिपुत्र के लिए छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
समस्तीपुर मंडल मुख्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी का दी गई जानकारी के अनुसार, विशेष ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है :
1. गाड़ी संख्या 03217 – मधुबनी से 15:00 बजे प्रस्थान कर सिवान 22:00 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दरभंगा–लहेरियासराय–समस्तीपुर– मुजफ्फरपुर–हाजीपुर–सोनपुर–छपरा होकर चलेगी।
2. गाड़ी संख्या 03218 – दरभंगा से 14:45 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र 19:45 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन लहेरियासराय– समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर–हाजीपुर होकर चलेगी।
3. गाड़ी संख्या 03219 – मुजफ्फरपुर से 15:00 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र 18:00 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन हाजीपुर–सोनपुर होकर चलेगी।
4. गाड़ी संख्या 03220 – बापूधाम मोतिहारी से 15:00 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र 20:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन चकिया–मुजफ्फरपुर–हाजीपुर होकर चलेगी।
5. गाड़ी संख्या 03221 – पूर्णिया कोर्ट से 15:00 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र 22:00 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन सहरसा–खगड़िया– बेगूसराय–बरौनी– शाहपुर पटोरी–हाजीपुर होकर चलेगी।
6. गाड़ी संख्या 03222 – सुपौल से 14:45 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र 21:00 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन सहरसा–खगड़िया– बेगूसराय–बरौनी– शाहपुर पटोरी–हाजीपुर होकर चलेगी।
यात्री सुविधाओं की समुचित व्यवस्था :
इसी क्रम में समस्तीपुर मंडल ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि, वे निर्धारित समय से पूर्व स्टेशन पहुंचें, वैध टिकट के साथ यात्रा करें तथा रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें। परीक्षा के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु मंडल द्वारा आवश्यक परिचालन एवं यात्री सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।