
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने गुरुवार को खानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मियों एवं कार्यालय में पसरी अनियमितता पर भड़के डीडीसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार करने का निर्देश दिये।
स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश :
इस दौरान उन्होंने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का स्थल निरीक्षण करते हुए उपस्थित प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को एजेंसी के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए इकाई के सुचारू संचालन एवं परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित एजेंसी को भी आवश्यक निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त श्री मिश्रा ने मनरेगा और प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
खेल मैदान का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित :
साथ ही मनरेगा योजना अंतर्गत चकबलर उच्च विद्यालय में निर्मित खेल मैदान का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि खेल मैदान का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपस्थिति :
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), जिला समन्वयक (लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान), जिला सलाहकार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।