
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई लगातार की जा रही है। इस क्रम में दैनिक अभियान के तहत मंगलवार को पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की जांच की।
निरीक्षकों की सक्रिय भागीदारी :
जांच अभियान के दौरान कुल 495 वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहनों से जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई के तहत कुल ₹3,55,000 (तीन लाख पचपन हजार रुपये) की राशि दंड स्वरूप वसूली की गई। इस अभियान में मोटरयान निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही।
अभियान रहेगा जारी :
इस बाबत जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
यातायात नियमों का पालन करें :
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजात साथ रखें एवं यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।