
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान रात्रि के समय संचालित किया गया, ताकि रात्रिकालीन यातायात में होने वाली अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध हुई कार्रवाई :
अभियान के दौरान वाहन चालकों की सघन जांच की गई, जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन कागजात एवं नशे की हालत में वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की गई।
एसडीओ ने की अपील :
सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार ने आमजन से अपील की कि, “वे यातायात नियमों का पालन करें एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।” उन्होंने कहा कि, “प्रशासन द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।”