
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जनगणना 2027 के तहत समस्तीपुर में शुक्रवार को ‘स्व-जनगणना’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
डिजिटल स्व जनगणना का शंखनाद :
तत्पश्चात स्वयं लैपटॉप के माध्यम से स्व-जनगणना प्रक्रिया में का शुभारंभ करते हुए अपना विवरण दर्ज किया और जनगणना एप में पूछे गए सभी 33 प्रश्नों का उत्तर दर्ज कर सबमिट किया कर लोगों को डिजिटल स्व जनगणना का शंखनाद किया।
प्रक्रिया बनेगी अधिक सरल, तेज और पारदर्शी :
इस क्रम में श्री कुशवाहा ने बताया कि आगामी 1 मई तक सभी नागरिकों को मोबाइल एप के माध्यम से स्व-जनगणना करनी है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में हो रही है, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनेगी।
रखा जाएगा निजता का पूरा ध्यान :
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस डिजिटल जनगणना में नागरिकों की निजता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नागरिकों द्वारा डाली गई सारी जानकारियों को गोपनीय रखा जाएगा और उसका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग नहीं किया जाएगा।
दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश :
इस अवसर पर समाहरणालय में सभी वरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर अभियान को लेकर रणनीति और उसके सफल कार्यान्वयन पर चर्चा की गई। जिसमें श्री कुशवाहा ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से ससमय संपन्न हो सके।
उपस्थित पदाधिकारी :
मौके पर एडीएम (राजस्व) ब्रजेश कुमार, एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार, डीपीआरओ विष्णु देव मंडल, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय समेत विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।