
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जिले के पूसा प्रखंड स्थित ओईनी में गुरुवार को जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह रोकथाम को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
बाल विवाह मुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील :
इस दौरान दीपा जीविका समूह की महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह मुक्त समाज बनाने में सहयोग का आह्वान किया गया।
बाल अधिकारों की रक्षा :
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि, समाज दो दुश्मन बाल मजदूरी और बाल विवाह को समाप्त करना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। बच्चों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
बाल विवाह की दें सूचना :
संस्था के सचिव सुरेंद्र कुमार ने बाल विवाह को सामाजिक अपराध बताते हुए इसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी और सीएसडब्ल्यू विभा कुमारी ने हेल्पलाइन नंबर 1800-102-7222 की जानकारी देते हुए लोगों से इसकी सूचना देने की अपील की।
महिलाओं ने लिया संकल्प :
कार्यक्रम में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और बाल विवाह रोकने का संकल्प लिया। आंगनवाड़ी स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और समुदाय की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। अंत में डाबर इंडिया के सहयोग से महिलाओं के बीच ग्लूकोज का वितरण भी किया गया।