
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। हास्य व्यंग्य के सुविख्यात कवि युवा साहित्यकार मिन्टू को रामवृक्ष बेनीपुरी सम्मान के लिए नामित किया गया है। मुजफ्फरपुर में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस दौरान वे कविता पाठ भी करेंगे।
कम समय में बनाई अलग पहचान :
बताते चले कि यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह काव्य हिन्दुस्तान द्वारा 19 अप्रैल 2026 को नवयुवक समिति सरैयागंज टावर मुजफ्फरपुर में किया जाएगा। मिन्टू कुमार झा हास्य और व्यंग्य के चर्चित युवा कवि हैं उन्होंने बहुत कम समय में अपनी कविताओं से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई है।
कई साहित्यसेवियों ने दी बधाई :
मुजफ्फरपुर आमंत्रण की खबर मिलते ही स्थानीय साहित्यकारों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्हें बधाई देने वालों में पंडित डॉ. विजय कपूर, सीताराम शेरपुरी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार ठाकुर, प्रो. सत्यसंध भारद्वाज, श्रीराम राय मुखिया, देवनीति राय, कवयित्री अर्चना चौधरी, रंजना लता शामिल हैं।