
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर।
अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय कक्ष में भरण-पोषण से संबंधित मामलों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अनुमंडल अंतर्गत सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी की उपस्थिति में आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ एक-एक कर सुना तथा प्रत्येक मामले पर विस्तृत विमर्श किया।
मामलों का त्वरित, व न्यायसंगत निस्तारण करें सुनिश्चित :
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि, “भरण-पोषण से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” श्री कुमार ने संबंधित प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, “सभी लंबित एवं नए मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।”
आम जन को राहत :
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि, “प्रत्येक आवेदक की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।“
निभाएं जवाबदेह एवं सक्रिय भूमिका :
एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि, “प्रशासन का उद्देश्य केवल समस्याओं को सुनना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जनहित के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह एवं सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।”