
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। दैनिक कक्षा संचालन केलिए रूटीन और विद्यालय की गतिविधियों के विधिवत संचालन के लिए शैक्षणिक कैलेंडर का निर्धारित होना बेहद आवश्यक एवं महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यूं कहें कि, विद्यालय में अनुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का पहला चरण और सेल्फ डिसिप्लीन का आईना होते हैं एकेडमिक कैलेंडर और रूटीन।
करते हैं पूरे सत्र को व्यवस्थित :
सिटी सेंट्रल हाई स्कूल में सत्र 2026-27 के अकादमिक कैलेंडर जारी करते हुए विद्यालय के निदेशक संजीव पांडेय ने उक्त बातें कही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अकादमिक कैलेंडर और रूटीन विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का आधार होता है, जो पूरे सत्र को सुव्यवस्थित और उद्देश्यपूर्ण बनाता है।
शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार संभव :
इस क्रम में उन्होंने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि, वे इस कैलेंडर के अनुसार कार्य करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करें। वहीं अपने संबोधन में वरिष्ठ प्राचार्य सी.के. ठाकुर ने कहा कि, सुनियोजित योजना और योजना के समयबद्ध क्रियान्वयन से ही शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार संभव है। उन्होंने शिक्षकों को नई ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
उपस्थित प्राचार्य व अन्य :
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या मुलाथारा कविथा करुणाकरण, प्राचार्य सुषमा, उप प्राचार्य सुषमा ठाकुर, प्राचार्य सुप्रिया झा, राधेश्याम ठाकुर, मनीष भारद्वाज, राहुल पांडेय, रश्मि श्री, आनंद शंकर, निशा कुमारी सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।