Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सदर अस्पताल में आईसीयू स्थापित, लोगों में हर्ष
  • प्राचार्य ने शिक्षा में किसका समावेश बताया समय की मांग
  • पारदर्शिता के साथ लाभुकों तक पहुंचाएं योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ : डीएम
  • क्यों नहीं रही अच्छी बारिश की संभावना, जानिए मौसम का मिजाज
  • कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू
  • गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन एलर्ट मोड में
  • जिलाधिकारी ने क्यों कहा : दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें सुनिश्चित
  • जिले में स्वास्थ्य प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » ससमय करें तैयारी पूरी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : रौशन कुशवाहा

ससमय करें तैयारी पूरी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : रौशन कुशवाहा

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar19/01/2026Updated:19/01/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
निर्देश देते डीएम व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। आगामी 24 जनवरी 2025 को आयोजित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती (राजकीय समारोह) एवं 26 जनवरी 2026 को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

​निर्देश एवं चेतावनी :
​बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिए गए विभिन्न निर्देशों के अनुपालन की विभागवार प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया। इस दौरान जिन विभागों की प्रगति धीमी पाई गई, उन्हें ससमय कार्य पूर्ण करने की चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि, “राजकीय समारोह और राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।”

​जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती (राजकीय समारोह) हेतु निर्देश :
​भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को राजकीय समारोह के रूप में पूरी भव्यता के साथ मनाने के लिए निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि,

“जननायक के पैतृक गांव एवं अन्य आयोजन से संबंधित स्थलों पर साफ-सफाई, चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव और रंग-रोगन सुनिश्चित किया जाए। ​साथ ही राजकीय समारोह के दौरान तय प्रोटोकॉल के अनुसार माल्यार्पण एवं अन्य कार्यक्रमों की व्यवस्था ससमय पूर्ण कर लिए जाएं।”

परेड की तैयारी व अभ्यास :

​इसी क्रम में, 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए व्यापक कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने, पटेल मैदान में आयोजित होने वाली परेड के लिए पुलिस बल एवं स्काउट्स की रिहर्सल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

झांकी, यातायात एवं विधि व्यवस्था :

बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियों के निर्माण और उनकी थीम के चयन पर चर्चा की गई। साथ ही समारोह के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध, यातायात नियंत्रण और पार्किंग की सुचारू व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया।

मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता :

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को आयोजन स्थल पर शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के साथ–साथ अग्निशमन दस्ते और प्राथमिक चिकित्सा दल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं यह भी सुनिश्चित करने केलिए कहा गया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों की गुणवत्ता उच्च स्तरीय हो।

कई पदाधिकारी थे मौजूद :

बैठक के दौरान जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, एवं अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश सिंह मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निगम, और भवन निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपसी समन्वय और टीम भावना से करें काम :

अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि, “ये दोनों आयोजन जिले के लिए अत्यंत गौरवशाली हैं, अतः सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर, टीम भावना के साथ काम करें ताकि, पूरे गरिमामय ढंग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।”

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

DM Samastipur IPRD Samastipur Karpuri Jajayanti Rajkiya Samaroh
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

भाकपा माले व खेग्रामस ने क्यों किया 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड-अंचल घेराव को सफल बनाने का आह्वान

19/07/2026

जानिए, क्यों उतारे गए अंत्योदय एक्सप्रेस से बच्चे

16/07/2026

मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का सशक्त माध्यम : डीएम

02/07/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?