
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर । नये साल की शुरूआत सेवा के साथ। नववर्ष के अवसर पर शहर के आदर्शनगर स्थित श्री रामचंद्र अस्पताल, में बुधवार को सेवा परमो धर्मः के तहत श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
संस्थापक ने क्या कहा?
उक्त जानकारी देते हुए श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि, “सेवा परमो धर्मः हमारा प्रथम साध्य है। नए वर्ष की शुरुआत सेवा और समर्पण के साथ करना ही सबसे बड़ा संकल्प है। यदि हमारे प्रयास से किसी एक व्यक्ति के जीवन में मुस्कुराहट आ जाए तो तो यही हमारी सबसे बड़ी सफलता है।”
शिविर में क्या होगा निःशुल्क :
उन्हेांने बताया कि “शिविर में विभिन्न रोगों केलिए चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण सहित कई आवश्यक चिकित्सा सेवाएँ बिल्कुल निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग पहुँचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लें।”