Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए “वीगन” को आत्मसात करना समय की मांग – कुलपति

    पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए “वीगन” को आत्मसात करना समय की मांग – कुलपति

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar19/12/2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    बेविनार में शामिल कुलपति, कुलसचिव व अन्य।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। अपने लाइफस्टाइल में परिवर्तन कर हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। इसके लिए हमें अपने शरीर को जानने, समझने और अपने खान–पान में मामूली बदलाव लाने की जरूरत है।

    मुंगेर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और वीगन आउटरीच संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘फूड प्लैनेट हेल्थ’ विषयक एक वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार ने उक्त बातें कही।

    इस दौरान उन्होंने “वीगन” को आत्मसात करने आवश्यकता पर बल देते हुए इसे जीवन में अपनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

    बेविनार में शामिल प्रतिभागी।

    शुक्रवार को विश्वविद्यालय में आयोजित एक घंटे के इस वेबीनार में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वीगन आउटरेज के समन्वयक अभिषेक दुबे और मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय मौजूद थे। वेबीनार का संयोजन एवं संचालन मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने किया।

    इस अवसर पर वीगन आउटरीच के समन्वयक अभिषेक दुबे ने फूड प्लैनेट हेल्थ विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में वेबिनार में पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वैश्विक पर्यावरण की स्थिति, हमारे भोजन का हमारे पर्यावरण, हमारे स्वास्थ्य और पशु पक्षियों से संबंध, जलवायु परिवर्तन व जैव विविधता पर इसके विनाशकारी प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की।

    उन्होंने बताया कि वैगन का मतलब एनिमल उत्पादों का सेवन न कर सिर्फ पौधे से प्राप्त उत्पादों का ही सेवन करना है जो आज के समय की मांग बन गई है। पहली बार कोविड-19 के दौरान वीगन की आवश्यकता को महसूस किया गया।

    मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने कहा कि एनएसएस बेविनार के माध्यम से एकेडमिक एनवायरमेंट को जीवंत करने का प्रयास कर रहा है मुंगेर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई का यह प्रयास सराहनीय है।

    इस वेबीनार में कुल 500 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। जिसमें बीगन से जुड़ी बहुत ही रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई व धरती व स्वास्थ्य को बचाने वाले तरीकों को बताया गया। बेविनार के अंत में स्वयंसेवकों के लिए प्रश्नोत्तरी सेशन भी आयोजित किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों की जिज्ञासाओं का समुचित समाधान किया गया।

    इस वेबिनार का उद्देश्य एक अच्छी जागरूकता लाकर व्यक्तिगत प्रयासों के माध्यम से अपने पर्यावरण, स्वास्थ्य व प्राणियों को बचाना है। इस दौरान ईमेल के माध्यम से फीडबैक लेने के बाद सभी प्रतिभागियों को एक प्रतिभाग प्रमाण पत्र भी दिया गया।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Dr Ghanshyam Roy Dr Sanjay Kumar Munger University Munger
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?