
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। मंडल कारा समस्तीपुर में बिहार कारा दिवस 2025 के अवसर पर आशा सेवा संस्थान के द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो और मेडल से सम्मानित किया गया।
इस दौरान बंदियों के बीच समय-समय पर उनके कौशल विकास, दक्षता संवर्धन केलिए रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं उनके उत्साहवर्धन केलिए विभिन्न प्रकार की गतिविधयों का आयोजन करने केलिए कारा प्रशासन द्वारा आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा सहित दो स्वयं संगठनों के सचिव को बंदी सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस क्रम में उन्हें एक स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसके पुर्व आगत अतिथियों का स्वागत और अंत में धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक मनोज कुमार ने किया। मौके पर शिक्षक मनोज कुमार सहायक अधीक्षक कंचन कुमारी प्रेरणा कुमारी एवं ज्योति कुमारी मौजूद थे।