
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय कुलपति डॉ संजय कुमार ने बुधवार को अपराह्न में मुंगेर विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य एवं सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। जिसमें छात्रों केलिए इंटर्नशिप प्रोग्राम पर चर्चा की गई।
इस दौरान एक एजेंसी द्वारा पावर पॉइंट प्रजेंटेशन दिया गया। पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन ऑन लाइन ट्रेनिंग और फील्ड वर्क दो भागों में बांटा गया है।
इस बाबत जानकारी देते हुए विश्व विद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) घनश्याम राय ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थियों को मुंगेर विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जाकर इंटर्नशिप प्रोग्राम पर पंजीकरण करना होगा। जिसे एजेंसी अप्रूव करेगी।
पंजीकरण उपरान्त, प्राचार्य/ एनईपी नोडल ऑफिसर विद्यार्थियों को अथॉरिटी लेटर तथा आई कार्ड निर्गत करेंगे, जिसे लेकर छात्र इंटर्नशिप हेतु जाएंगे।
इस ऑनलाइन कक्षा में वीडियो लिंक तथा पाठ्य सामाग्री उपलब्ध करायी जायेगी जिसके उपरांत छात्रों को टेस्ट लिंक प्रदान किया जाएगा। टेस्ट के उपरांत छात्रों को उनके जवाब के हिसाब से जांचा परखा जाएगा। इन सभी डाटा को क्लाउड सर्वर में सुरक्षित कर लिया जाएगा।
विद्यार्थियों को अपने फिल्ड विजिट का जीओटैग फोटो अपलोड करना होगा। एजेंसी ने बताया कि विद्यार्थियों को इसपर लगभग 1100-1200 रुपये भुगतान करने होंगे। बैठक में सभी लोगों से सुझाव लिया गया।
इस प्रोग्राम में यह भी छूट दी गई है कि यदि कोई शिक्षक अपने जिम्मेदारी पर छात्रों को इंटर्नशिप कराते हैं तो उनका भी स्वागत है। दोनों विकल्प खुले रखे गये हैं ।
बैठक में डीएसडब्लू प्रोफेसर महेश्वर मिश्र, कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय, इंस्पेक्टर ऑफ काॅलेजेज प्रोफेसर कलाल बाखला, डाॅ संदीप कुमार टाटा आदि उपस्थित थे।