
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क् समस्तीपुर। हर बढती तारीख के साथ ठंड भी कहर बरपाने की तैयारियां कर रहा है। हल्के कोहरे की मौजूदगी और बढ़ती ठंड के अहसास ने लोगों को आने वाले दिनों का अहसास अभी से कराना शुरू कर दिया है।
बढते ठंड को देखते हुए युवाओं व पुर्ववर्ती एनएसएस कार्यकर्ताओं की टीम द उम्मीद के गल्र्स विंग ने बुधवार की रात मालगोदाम चैक स्थित द उम्मीद पाठशाला स्लम बस्ती में विंटर क्लाॅथ डिस्ट्रीब्युशन ड्राईव चलाया। इस अभियान के तहत बच्चों, बुजुर्गों तथा वहाँ रहने वाले सभी जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े वितरित किए गए।
इस दौरान द उम्मीद गल्र्स विंग प्रेसिडेंट हेमा ने सभी मेंबर, डोनर्स एवं सहयोगियों को दिल से धन्यवाद दिया, जिन्होंने अपना बहुमुल्य सहयोग व समय देकर इस ड्राईव को सफल बनाया।
उन्होंने कहा कि विगत 4 वर्षों से द उम्मीद हर साल अपने सदस्यों व सहयोगियों की मदद से इस ड्राईव के तहत जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों के बीच गर्म कपड़े वितरित करती आ रही है। यह सिर्फ गर्म कपडे वितरण नहीं, बल्कि उन परिवारों के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है, जो हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं।
मौके पर प्रियांशु, द उम्मीद गल्र्स विंग मेंबर पूजा, ब्यूटी सहित कई सदस्यों ने पूरे समर्पण के साथ वितरण कार्य को संपन्न कराया।