
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क पूसा । विश्वविद्यालय किसानों केलिए प्रतिबऋद्धता पूर्वक समर्पित अपने वैज्ञानिकों, और शोधार्थियों के बदाॅलत नित नये आयाम गढ रहा है। विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों के अथक मेहनत से राजेन्द्र गेहूं-4, राजेन्द्र मडुआ, शकरकंद 07, राजेन्द्र मिश्रीकंद-03 एवं राजेन्द्र अरबी-02 के किस्मों को विमोचन समिति से अनुमोदन मिला है।
आजादी के 78वें वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबाधित करते हुए डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व वि़द्यालय पूसा के कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय ने उक्त बातें कही। उन्होंने ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय परिसर में कॉफी, दालचीनी व काजू जैसे व्यावसायिक वानिकी के पौधों को लगाया गया है। जिससे शोध के अलावा छात्र और किसानों को व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा।
बताते चलें कि डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय परिसर में हषोल्लास के साथ आजादी का जश्न मनाया गया। 79 वां स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर विवि के कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने झंडोत्तोलन किया।
इस अवसर पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग व बलिदान को नमन करते हुए उन्होंने ने शिक्षको, वैज्ञानिकों, श्रमिकों, पदाधिकारीयों व छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने ने विश्वविद्यालय के विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि
68 स्टार्ट-अप ऑन बोर्डेड हैं, जिसे व्यवासायिक के रूप देने के लिए विश्वविद्यालय मेंटरिंग का कार्य कर रहा है। वहीं आने वाले दिनों में अत्याधुनिक सुविधा से युक्त इनक्यूबेशन सेंटर कि स्थापना किया जाएगा। इसकेलिए भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से 2.58 करोड़ की राशि को स्वीकृत की गई है। जिससे सब्जी, मशरूम एवं शहद प्रसंस्करण व बनाना कूकीज से जुड़े उद्यमियों को आवश्यक मार्ग दर्शन व सहायता मिल सकेगा।
इस अवसर पर कैम्पस पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया। वहीं इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छत्राओं को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर कुलसचिव डॉ मृत्युंजय कुमार सहित निदेशक, अधिष्ठाता, शिक्षक सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
