
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । समस्तीपुर पुलिस महकमे में शनिवार को अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया, जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला थाना की थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी एवं उनके निजी चालक गुड्डु कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को निगरानी थाना कांड सं0-54/25, दिनांक 18.07.2025 के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने पुअनि पुतुल कुमारी, थानाध्यक्ष, महिला थाना समस्तीपुर एवं गुड्डु कुमार, निजी चालक, दोनों जिला-समस्तीपुर को 20,000ध्-(बीस हजार) रूपये रिश्वत लेते महिला थाना समस्तीपुर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया कर लिया।
बताया जाता है कि परिवादी राजीव रंजन सिंह, पिता- नवल किशोर सिंह, ग्राम पो – छतौना, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि समस्तीपुर महिला थानाध्यक्ष महिला थाना में दिये गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने का भय दिखाकर 40,000/-रू० रिश्वत की मांग कर रही है।
प्राप्त शिकायत का सत्यापन के क्रम में परिवादी द्वारा रिश्वत की राशि कम करने के अनुरोध पर आरोपी द्वारा 20,000/-रू० रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिला। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना राजेश कुमार के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
जिसने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्त को बीस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।