
Oini News Network
ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 14 जुलाई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
पूर्वानुमानित अवधि में मानसून के कमजोर रहने के कारण आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की सम्भावना है। पूर्वी तथा पश्चमी चम्पारण जिलो में कहीं-कही एवं अन्य जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो राकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्रीसेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
सापेक्ष आर्दत्ता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 4 से 8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है