सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस में लहराया पिस्तौल, पुलिस ने एक युवक को पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार
समस्तीपुर। जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के मंडीपुर गांव में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान एक युवक द्वारा पिस्तौल लहराए जाने की घटना सामने आई है। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई, गश्ती वाहन तत्काल वहां पहुंचा और पिस्तौल के साथ एक युवक को हिरासत में लिया। युवक से विस्तृत रूप से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के बाद गाजे बाजे के साथ सरस्वती की प्रतिमा की पूजा की जा रही थी।इसी दौरान कुछ युवक हाथ में पिस्तौल लहरा रहे थे। थाना प्रभारी मनीषा कुमारी गुप्ता ने उसी इलाके की गश्ती गाड़ी को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस ने एक युवक को पिस्तौल के साथ हिरासत में ले लिया। बाकी युवक भागने में सफल रहे, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी मनीषा कुमारी गुप्ता ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उसके पास से एक पिस्तौल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
Trending
- इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
- एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
- राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
- मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
- दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?
- पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत
- खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त : पटना में 5 बेकरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग न की कार्रवाई, एक्सपायरी सामग्री नष्ट