
Oini News Network.
ओईनी 24 डेस्क, पटना। राज्य सरकार ने समस्तीपुर में सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा, के प्रशासनिक भवन एवं अतिथि गृह निर्माण हेतु कुल ₹19.52 करोड़ (उन्नीस करोड़ बावन लाख सत्ताईस हजार रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। इस निवेश से प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षणार्थियों, अधिकारियों एवं अतिथि विशेषज्ञों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भवन निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ हो जायेगा।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हवाले से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि, यह परियोजना सहकारिता तंत्र को सुदृढ़ बनाने और प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस निर्माण से प्रशिक्षण की गुणवत्ता में वृद्धि होगी और ग्रामीण स्तर पर सहकारी प्रबंधन को नई ऊर्जा मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस से न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि सहकारिता क्षेत्र में नवाचार और दक्षता को भी बल मिलेगा।
सहकारिता केन्द्र, पूसा के प्रशासनिक भवन, अतिथि गृह हेतु 19.52 करोड़ रुपए की राशि समस्तीपुर जिला के विकास के लिए स्वीकृत करने पर भाजपा समस्तीपुर जिला के भाजपाइयों ने खुशी का इजहार करते हुए भाजपा उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा सहित भाजपा नेता और कार्यकताओं ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया है।