
Oini News Network
ओईनी24 डेस्क समस्तीपुर। देश के पहले चिकित्सक मुख्य मंत्री डाॅ बिधान चंद्र राॅय के सम्मान में आयोजित डाॅक्टर्स डे चिकित्सकीय पेशे से जुड़े लोगों केलिए गर्व का दिन होने के साथ-साथ स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में डाॅक्टर्स के योगदान और समर्पण को सम्मान देने का दिन है।
शहर के आदर्श नगर स्थित संजीवनी हाॅस्पीटल के प्रबंध निदेशक डाॅ अजीत कुमार ने मंगलवार को हाॅस्पीटल परिसर में उपस्थित चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजो, व उनके परिजनों से कही।
उन्होंने कहा कि, दर्द और पीड़ा से कराहते, एक एक पल मृत्यु को महसूस करते राहत की उम्मीद में आये मरीजों के चेहरे पर मुस्कुराहट, खुशी, सुकून और नवजीवन का उत्साह बिखेर कर घर भेजने वाले डाॅक्टर्स को धरती पर भगवान का दर्जा प्राप्त है।
आज का दिन एक तरफ लोगों में चिकित्सकों और उनके पेशे को सम्मान देने और आभार प्रकट करने केलिए जागरूक करता है, वहीं दूसरी तरफ हम चिकित्सको को अपने पेशे के प्रति ईमानदार निष्ठावान और कर्तव्य के प्रति समर्पण केलिए प्रेरित करता है।
बताते चलें मंगलवार देर शाम संजीवनी हाॅस्पीटल परिसर में चिकित्सकों ने अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ केक काट कर और मिठाईयां बांट कर डाॅक्टर्स डे धूमधाम से मनाया।
मौके पर डॉ राजेश कुमार, डॉ मेराज़ इमाम, डॉ नितिन कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ सुषमा कुमारी, डॉ भारती कुमारी, डॉ काशी नाथ, प्रबंधक बिट्टू सिंह, कुन्दन कुमार, नुसरिंग अधिकारी, प्रीति कुमारी, अनामिका कुमारी, सोनी कुमारी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।