

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा। साइकलिंग एसोसिएशन आफ बिहार के तत्वावधान में समस्तीपुर जिला साइकलिंग एसोसिएशन द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित दो दिवसीय प्रथम राज्य यूथ रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।
चैंपियनशिप के दूसरे और अंतिम दिन बालिका 14 वर्ष आयु वर्ग, 15 किलोमीटर मास स्टांस मे गया जी के रजनीकांत ने गोल्ड मेडल, पूर्णिया की मानसी ने सिल्वर एवं परिवर्तन सिवान के ही सलोनी कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।
वहीं बालक अंदर 14वर्ष आयु वर्ग 20 किलोमीटर मास स्टास मे रोहतास के प्रिंस कुमार ने गोल्ड मेडल, पूर्णिया के अंशुमन झा ने सिल्वर मेडल एवं रोहतास के अल्ताफ मंसूरी ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।
प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत विजेता साईकिलिस्ट को माननीय मंत्री सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग बिहार सरकार, महेश्वर हजारी दृारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पप्पू कुमार ने किया।
इस अवसर पर साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव डॉक्टर कौशल किशोर सिंह, उपाध्यक्ष विकम आदित्य, समस्तीपुर साईकिलिग एसोसिएशन के अध्यक्ष आदर्श कुमार, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सचिव मनीष कुमार, पुर्व प्रखंड प्रमुख व पुर्व जिला पार्षद संजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया विजय कुमार शर्मा, सचिन जायसवाल, संतोष कुमार, राजेश कुमार, गजेंद्र कुमार, उपस्थित थे।