
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। दंत प्रत्यारोपण या डेंटल इम्प्लांटेशन खास कर बुजुर्गों केलिए वरदान है। इसकी सहायता से वे अपने मनपसंद खाद्य के स्वाद का आनंद ले सकते हैं।
शहर के आजाद नगर मोहनपुर स्थित गौरव डेंटल एवं फिजियोथेरेपी हॉस्पिटल के सभा कक्ष में डॉ अमित गौरव ने दंत चिकित्सकों केलिए आयोजित डेन्टल इंप्लांट विषयक एकदिवसीय कार्यशाला के दौरान उक्त बातें कही।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बिहार में पहली बार दंत चिकित्सकों को समस्तीपुर में कृत्रिम दंत प्रत्यारोपण के तौर – तरीके के सम्बन्ध मे बिहार के विभिन्न जिलों से आए दंत चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस दौरान डेन्टल इंप्लांट में प्रयुक्त चिकित्सकीय उपकरणों के बेहतर उपयोग, डेन्टल इंप्लांट के चरण एवं उसके फायदे पर व्यापक चर्चा की गई।
अपने संबोधन में डॉ अमित ने कहा कि दांत हमारे पाचन तंत्र का प्रमुख हिस्सा ही नहीं हमारे व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डेन्टल इंप्लांट करा कर दांतविहीन लोगों भोजन को बेहतर तरीके से चबा कर खा सकते है और पूर्ण स्वस्थ रह सकते है। साथ ही अपेक्षाकृत आकर्षक दिख सकते हैं।
डेन्टल इंप्लांट के प्रति लोगों में व्याप्त भ्रांतियों के सम्बन्ध में तथ्यपरक जानकारी देते हुए जनमानस को जागरूक करने हेतु उपस्थित चिकित्सकों से आग्रह किया।