Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बिहार में सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य सेवाएं, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
  • द उम्मीद ने 22 कार्यशालाओं के जरिए 5 हजार से अधिक लोगों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
  • अपनी कला को ताकत बनाएं और हुनर को व्यवसाय में बदलने का करें प्रयास : डीडीसी
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिकाओं में रोमांचक मुकाबले जारी
  • नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना आवश्यक : निशांत कुमार
  • राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता : उद्घाटन मैच में मुंगेर और एकलव्य की टीम ने मारी बाजी
  • एएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए नामित
  • कलाकार अपनी प्रतिभा से समाज और संस्कृति को देते हैं नई पहचान : मंत्री
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Home » बड़े प्रोजेक्ट के साथ छोटे प्रोजेक्ट भी समय पर पूरा किया जाना चाहिए – राधामोहन सिंह

बड़े प्रोजेक्ट के साथ छोटे प्रोजेक्ट भी समय पर पूरा किया जाना चाहिए – राधामोहन सिंह

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar28/06/2025Updated:28/06/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
संवाददाताओं से बात करते सांसद व अन्य।
बैठक में शामिल सांसद व पदाधिकारीगण।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

मोतिहारी। बापू धाम मोतिहारी में सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र में चल रहे विभिन्न रेल परियोजनाओं पर गहन चर्चा की गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत के परिचालन हेतु माननीय प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री जी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बैठक के दौरान बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य, बापूधाम मोतिहारी में यार्ड रिमॉडलिंग, जीवधारा स्टेशन पर वाशिंग पिट का निर्माण, जीवधारा एवं बापूधाम मोतिहारी के मध्य आरओबी तथा लाइट आरओबी के निर्माण आदि पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने हाजीपुर-सगौली नई लाईन को पूरा करने हेतु कार्य में तेजी लाने पर बल दिया और कहा कि इस क्षेत्र में कई बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहे हैं, इसी के साथ क्षेत्र में चल रहे छोटे प्रोजेक्ट पर भी ध्यान देते हुए उसे समय पर पूरा किया जाना चाहिए।

बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सांसद एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि, इस बैठक में पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विगत कुछ वर्षों में संपन्न कार्यों एवं चल रहे कार्यों की समीक्षा हेतु उपस्थित हुए हैं। मुझे विश्वास है कि इस बैठक के दौरान महत्वपूर्ण एवं मूल्यवान सुझाव प्राप्त होंगे जो हमें और बेहतर कार्य करने हेतु मार्गदर्शन देंगे।

उन्होंने विगत वर्षों में पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र में किए गये कार्यों से अवगत कराते हुए कहा पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशनों पर विगत कई वर्षों में लगभग 616 करोड़ की लागत से यात्री सुविधा से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किये गये हैं तथा कई कार्य प्रगति पर है जिनपर लगभग 299 करोड़ की लागत आने की संभावना है।

मेहसी स्टेशन पर 07, पिपरा स्टेशन पर 08 तथा चकिया स्टेशन पर 03 लम्बी दुरी के मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव प्रदान किया गया तथा 03 नई गाडियों का परिचालन किया गया है। हाल ही में दिनांक 20.06.2025 को प्रधानमंत्री ने गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस शुभारम्भ किया है जिसका ठहराव बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर दिया गया है।

इसके साथ ही लगभग 2067 करोड़ की लागत से 150 किलोमीटर लंबे सगौली-हाजीपुर नई रेल लाइन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। जिसका 65 किलोमीटर भाग पूर्वी चम्पारण संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिसके निर्माण पर लगभग 895 करोड़ की लागत आने की संभावना है।

मौके पर गन्ना उद्योग मंत्री, बिहार कृष्ण नंदन पासवान, विधायक प्रमोद कुमार एवं श्याम बाबू यादव तथा रेलवे की ओर से महाप्रबंधक सहित मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण/उत्तर) राम जन्म, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (आरएसपी) सुरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर आर.आर.प्रसाद, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इंदू रानी दूबे, मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर विनय श्रीवास्तव सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

जीएम पूर्व मध्य रेलवे मोतिहारी विकास कार्य की समीक्षा बैठक बैठक
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

किसी भी आवश्यक वस्तु की किल्लत बर्दाश्त नहीं : डॉ. विजयलक्ष्मी

31/10/2026

भारत रत्न द्वय सरदार पटेल और श्रीमती गांधी के योगदान, त्याग और बलिदान को भुलाना नामुमकिन

31/10/2026

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक

26/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Recent Posts

  • बिहार में सुदृढ़ होगी स्वास्थ्य सेवाएं, 135 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
  • द उम्मीद ने 22 कार्यशालाओं के जरिए 5 हजार से अधिक लोगों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक
  • अपनी कला को ताकत बनाएं और हुनर को व्यवसाय में बदलने का करें प्रयास : डीडीसी
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता : अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिकाओं में रोमांचक मुकाबले जारी
  • नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खानपान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना आवश्यक : निशांत कुमार

Recent Comments

  1. meilleurs casinos en ligne on देश रत्न जननायक कर्पूरी जयंती राजकीय समारोह और गणतंत्र दिवस की लेकर डीएम ने दिए निर्देश
  2. www.str-trade-india.com on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  3. www.ex-trade-pakistan.com on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?