
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। सामाजिक सुरक्षा कोषांग समस्तीपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर मानवश्रृंखला, प्रतियोगिता, एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शहर के पोदार इंटरनेशनल स्कूल समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग समस्तीपुर आकाश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। तदुपरान्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना है।
नशा मुक्ति के लिए काम करने को समर्पित यह दिन नशा मुक्ति के लिए काम करने वाले संगठनों और व्यक्तियों को भी प्रोत्साहित व प्रेरित करता है।
कार्यक्रम का संचालन करतै हुए मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र समस्तीपुर के काउंसलर अमित कुमार वर्मा ने कहा कि नशा किसी रूप में हो वह हमेशा हानिकारक ही है। इससे आर्थिक और शारीरिक क्षति तो होती ही है साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आपके बीमार रहने से पूरा परिवार अस्त व्यस्त हो जाता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में निसबड के कार्यकम समन्वयक दीपक कुमार, मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र के कार्यक्रम प्रबंधक शामीर रजा खान, राजकुमार राय, कृष्ण मोहन पाठक, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।
आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने किया।