
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। शहर के नामचीन दंत चिकित्सक राज डेंटल के निदेशक सह भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पुर्व अध्यक्ष डाॅ यूएस झा समस्तीपुर रोगी कल्याण समिति के सदस्य बनाये गये हैं। डाॅ झा के मनोनयन से जिले के चिकित्सा जगत में हर्ष व्याप्त है।
बताते चलें कि, ललन प्रसाद सिंह, सुनील राय, डॉ उदय शंकर झा और अनामिका देवी को समस्तीपुर जिला रोगी कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत किया गया है। इनमें से डाॅ झा शहर के शीर्ष डेन्टिस्ट सर्जन में शमिल हैं। साथ ही अपने समाजसेवी प्रवृति और मिलनसार व स्नेहिल सौम्य व्यक्तित्व के कारण मरीजों मे खासे लोकप्रिय हैं।
भाजपा जिला समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी दक्षिणी के शशिधर झा, विधायक वीरेंद्र पासवान,एम एल सी डाॅ तरूण कुमार, भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह,प्रो विजय कुमार शर्मा, शशिकांत आनंद, विमला सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, राकेश राज, अरविंद कुशवाहा, कृष्ण मोहन गुप्ता, संजय सिंह, विष्णुदेव कुशवाहा, श्याम पासवान, दीपक मंडल, अभय कुमार गुड्डू, दीपक सहनी, ललित कुमार सहित अन्य सभी भाजपा के जिला पदाधिकारी ने एनडीए बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी का अभार व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने डाॅ झा सहित नये सदस्यों को बधाई देते हुए आशा जताई है कि आपकी मौजूदगी में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सकेगा।