
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर (एसएनबी)। मंगलवार को डॉ राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, बिहार के मात्स्यिकी महाविद्यालय, ढोली, मुजफ्फरपुर द्वारा जिला समस्तीपुर मत्स्य कार्यालय, में मत्स्य उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें समस्तीपुर के विभिन्न मत्स्यपालकों को निःशुक्ल जल परीक्षण एवं मत्स्य की अभिवृद्धि हेतु परामर्श दिया गया। इस अवसर पर मत्स्यिकी महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ राजीव कुमार ब्रह्मचारी ने उपस्थित मत्स्य पालकों को मछली पालन को लाभकारी व्यवसाय बताया और कहा कि आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन के बारे मे बताया।
साथ ही इस दौरान पानी की गुणवत्ता, मिट्टी की गुणवत्ता, ऑक्सीजन की उपलब्धता, अमोनिया का नियंत्रण, चूने का प्रयोग, गोबर का प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इसके अलावा उन्होंने मछलियों में होने वाली बिमारी एवं उसके निदान के बारे में भी बताया। इस अवसर पर सभी उपस्थित मत्स्य पालकों के सामने उनके द्वारा लाए गए पानी के नमूने का परीक्षण किया एवं तत्काल उसका निदान बताया। इस दौरान उपस्थित मत्स्य पालक किसानों को बीज संचयन पूर्व तालाब की तैयारी के बारे में भी बताया गया।
मौके पर मत्स्यिकी महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक/वैज्ञानिक डाॅ राजीव कुमार ब्रह्मचारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, समस्तीपुर, मो० नियाजुद्दीन सहित कई वैज्ञानिक व तेज नारायण सहनी, उपेन्द्र सहनी, रंधीर त्रिवेदी के अतिरिक्त 30-35 मत्स्य पालक किसान मौजूद थे।