
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तत्वावधान में संत कबीर महाविद्यालय समस्तीपुर के सभागार में नए उद्यमियों और विक्रेताओं के लिए 9 दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हुआ।
इस अवसर पर सबसे पहले अतिथियों का पाग, शाॅल आदि से अभिनंदन के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार सहित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। विषय प्रवेश आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कबीर महाविद्यालय समस्तीपुर के प्रिंसिपल शिवशंकर कुमार ने की। निसबड के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक अक्षय ऊर्जा स्रोत है, जो कभी खत्म नहीं होगी. यह पर्यावरण के अनुकूल है, क्योंकि इसमें से ग्रीनहाउस गैसें नहीं निकलतीं. सौर ऊर्जा से बिजली बनाने के लिए सोलर पैनल का इस्तेमाल किया जाता है. सौर ऊर्जा से बिजली बनाने के बाद, बिजली बिल पर काफी बचत होती है।
सौर ऊर्जा से बिजली बनाने के लिए शुरुआती निवेश के बाद, कम खर्च होता है। हमें सौर ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए। निसबड के कार्यक्रम समन्वयक पदाधिकारी दीपक कुमार ने सौर ऊर्जा के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। मौके पर प्रशिक्षक यशवंत कुमार, अभिषेक आनंद, गजेंद्र कुमार, वर्तिका कुमारी आदि उपस्थित थे।
आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन संत कबीर महाविद्यालय समस्तीपुर के प्रिंसिपल शिवशंकर कुमार ने किया।