
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ताजपुर । दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर परिसर फरजूक हसन के 15वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 15 पेड लगाये गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर के साथ-साथ आस-पडोस को हरा-भरा बनाने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण छोड़ने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर डीपीएस ताजपुर के निदेशक हाजी मसूद हसन ने कहा कि जिस रफ्तार में पेड कट रहे हैं उसी रफ्तार में सांसे कम होती जा रही हैं। जिससे आने वाली पीढी केलिए बडी मुश्किलें सामने आनेवाली है। इसलिए नई पीढी केलिए सांसों को लम्बी उम्र देने का पेड लगाना ही एक मात्र एवं अंतिम विकल्प है।
इस दौरान वक्ताओं ने पौधरोपण को केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति नैतिक जिम्मेदारी बताया। सभी ने मिलकर इस बात पर बल दिया कि हर शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और जीवन भर उसका संरक्षण करना चाहिए। वक्ताओं ने यह भी कहा कि आज लगाया गया एक छोटा सा पौधा, कल समाज को फल, छाया और स्वच्छ हवा देगा और यही प्रकृति से सच्चा रिश्ता है।
पौधों को सिर्फ लगाना नहीं, बल्कि उसे संतान की तरह पालना और उसका संरक्षण करना ही हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर के निदेशक श्री मसूद हसन ने उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा तभी संभव है जब हम इसे अपने जीवन का हिस्सा मानें। उन्होंने सभी से अपील की कि वे पौधारोपण को जीवनशैली बनाएं।
इस अवसर पर एलीट सोसाइटी के जितेन्द्र कुमार एवं श्राकेश कुमार के अलावा विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य, शिक्षक व सहयोगी उपस्थित थे।