ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पटना। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक नई थीम तय की जाती है, जो योग के एक खास पहलू पर जोर देती है। साल 2025 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थी।
यह थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के वैश्विक विचार को बढ़ावा देती है, जिसका अर्थ है कि स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य के लिए हमारे ग्रह और हम सभी की सेहत आपस में जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, यह थीम योग के जरिए ओवरऑल हेल्थ और पर्यावरणीय स्थिरता के महत्व पर भी प्रकाश डालती है।
इस योग दिवस को खास बनाने के लिए बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार ने योगदूत 2025 एक्सक्लूसिव ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया।
इस बाबत जानकारी देते हुए टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार एवं टेक्निकल टीम लीडर ई. शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने बताया कि इस ऑनलाइन क्विज के माध्यम से हमने शिक्षकों एवं छात्रों के साथ साथ आम के लोगों के बीच योग के महत्व एवं इसके फायदे पर प्रकाश डाला है ताकि सभी लोग योग के महत्व को समझें एवं इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
वहीं समूह के फाउंडर शिव कुमार ने बताया कि योग, वैदिक समय से हमारे जीवन का हिस्सा रहा है। योग की महिमा ऐसी है कि ये ना केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी दुरुस्त करता है। भारत समेत पूरी दुनिया योग करने से मिलने वाले फायदों के बारे में जानती है और अपनाया भी है।
उन्होंने कहा कि से हर साल 21 जून को दुनियाभर के लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साह से मनाते हैं। योग आपके शरीर के सात चक्रों को भी प्रभावित करता है।
योगदूत क्विज प्रतियोगिता टीम लीडर सह डिस्ट्रिक्ट मेंटर कटिहार मृत्युंजयम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान दिया था। उन्होंने कहा था कि योग भारत की प्राचीन परंपरा अमूल्य धरोहर है। यह आत्मा और शरीर के एकता का प्रतीक है।
प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने भी योग को जीवन में अपनाने की अपील की। इस क्विज में भाग लेने वाले दस हजार से अधिक प्रतिभागियों को टीचर्स ऑफ बिहार की ओर से ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।