
समस्तीपुर । जिले के पूर्ववर्ती एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स के द्वारा संचालित सामाजिक संस्था “द उम्मीद” ने राज्य-स्तरीय सोशल समर इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की।
गूगल मीट के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए द उम्मीद मेडिकल कोर और इंटर्नशिप निदेशक डॉ. सोमेंदु मुखर्जी ने इंटर्नस को कार्यक्रम की रूपरेखा और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान डॉ. मुखर्जी ने बताया कि इस बार का इंटर्नशिप प्रोग्राम पाँच मुख्य भागों में विभाजित है।
जिसमें द उम्मीद मिशन – शिक्षादान, शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण को गति प्रदान करना, प्लांटेशन – पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और रिसोर्स मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स – व्यक्तित्व विकास एवं प्रभावी संवाद कौशल, फस्र्ट-ऐड – प्रारंभिक चिकित्सा, आपातकालीन स्थिति में सक्षम बनाना, और क्राउड फंडिंग – सामुदायिक परियोजनाओं के लिए वित्तीय संसाधन जुटाना शामिल हैं।।
इस बाबत जानकारी देते हुए द उम्मीद के संस्थापक सदस्य अमरजीत कुमार ने बताया कि इस प्रोग्राम में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए समस्तीपुर जिले के अलावा बिहार के विभिन्न जिलों से दर्जनों छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।